भारत

1 जनवरी से मोहल्ला क्लीनिक में 450 मेडिकल टेस्ट मुफ्त करवाएगी दिल्ली सरकार

jantaserishta.com
13 Dec 2022 2:07 PM IST
1 जनवरी से मोहल्ला क्लीनिक में 450 मेडिकल टेस्ट मुफ्त करवाएगी दिल्ली सरकार
x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| दिल्ली सरकार 1 जनवरी, 2023 से मोहल्ला क्लीनिकों और अस्पतालों में करीब 450 मेडिकल टेस्ट मुफ्त में कराने की तैयारी कर रही है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को ट्विटर पर कहा, हमारा मिशन सभी को अच्छा स्वास्थ्य और शिक्षा प्रदान करना है, चाहे किसी की आर्थिक स्थिति कुछ भी हो।
केजरीवाल ने आगे कहा, हेल्थकेयर बहुत महंगा हो गया है। बहुत से लोग प्राइवेट हेल्थकेयर का खर्च नहीं उठा सकते। यह कदम ऐसे सभी लोगों की मदद करेगा।
केजरीवाल द्वारा परीक्षण मुक्त करने के स्वास्थ्य विभाग के प्रस्ताव को मंजूरी देने के बाद यह तैयारियां की जा रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story