भारत

दिल्ली सरकार ने हर महीने 1000 रुपये देने का प्रस्ताव पास किया, महिलाओं को बड़ी सौगात

jantaserishta.com
12 Dec 2024 1:30 PM IST
दिल्ली सरकार ने हर महीने 1000 रुपये देने का प्रस्ताव पास किया, महिलाओं को बड़ी सौगात
x
नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार ने अपना वादा पूरा करते हुए महिला सम्मान निधि को मंजूरी दे दी है.
केजरीवाल ने कहा कि आज मैं दिल्ली के लोगों के लिए दो बड़ी घोषणाएं करने आया हूं. दोनों घोषणाएं दिल्ली की मेरी बहनों और मांओं के लिए है.
उन्होंने कहा कि आज दिल्ली सरकार की कैबिनेट मीटिंग में प्रस्ताव पारित किया गया. दिल्ली की हर महिला के बैंक अकाउंट में हर महीने हजार-हजार रुपये डाले जाएंगे. यह योजना लागू हो गई है. इसके लिए महिलाओं को रजिस्ट्रेशन करना होगा और जो महिलाएं रजिस्ट्रेशन करेंगी, उनके अकाउंट में हर महीने हजार-हजार रुपये आना शुरू हो जाएंगे.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story