भारत

दिल्ली सरकार ने अनलॉक-7 के लिए निर्देश जारी किए, एकेडमिक गैदरिंग की अनुमति

jantaserishta.com
11 July 2021 10:34 AM IST
दिल्ली सरकार ने अनलॉक-7 के लिए निर्देश जारी किए, एकेडमिक गैदरिंग की अनुमति
x

कोरोना महामारी के बीच दिल्ली (Corona in Delhi) सरकार ने अनलॉक-7 की गाइडलाइंस (Delhi Unlock 7 Guidelines ) जारी की हैं. इसमें किसी भी तरह की ट्रेनिंग के लिए छूट दी गई है. बताया गया है कि अब ऐसी किसी ट्रेनिंग के लिए DDMA की अनुमति नहीं लेनी होगी.

अनलॉक-7 की गाइडलाइंस के मुताबिक, दिल्ली पुलिस, आर्मी की ट्रेनिंग या किसी संस्थान की स्किल ट्रेनिंग, कर्मचारियों की ट्रेनिंग और स्कूल कॉलेज से जुड़ी ट्रेनिंग भी शामिल हैं. अब एकेडमिक गैदरिंग की अनुमति दी गई है. इसमें स्कूल- कॉलेज का कोई फंक्शन, लेक्चर या कोई अन्य एकेडमिक प्रोग्राम भी हो सकता है.
स्कूल या एजुकेशनल इंस्टिट्यूशन के ऑडिटोरियम और असेम्बली हॉल एजुकेशनल ट्रेनिंग और मीटिंग के लिए 50% क्षमता के साथ खुल सकेंगे.
राजधानी दिल्ली में अब रोज 100 से कम मामले दर्ज किए जा रहे हैं. 10 जुलाई को कोरोना के 76 नए मामले सामने आए हैं और एक मरीज ने जान गंवाई थी. बताया गया है कि 21 मार्च के बाद इतनी कम मौतें दर्ज की गई हैं. राजधानी में कोरोना की वजह से 25 हजार से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं. लेकिन अब मौत का आंकड़ा कम हो रहा है. अभी इस समय दिल्ली में सिर्फ 792 सक्रिय मरीज रह गए हैं, वहीं होम आइसोलेशन में भी 256 मरीज हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story