भारत

दिल्ली सरकार ने उत्तरी MCD पर ठोका 50 लाख का जुर्माना

jantaserishta.com
28 April 2022 4:44 PM IST
दिल्ली सरकार ने उत्तरी MCD पर ठोका 50 लाख का जुर्माना
x

नई दिल्ली: दिल्ली में बुराड़ी के पास भलस्वा लैंडफिल साइट पर तीसरे दिन भी आग पर काबू नहीं पाया जा सका। गुरुवार को भी दमकलकर्मी आग बुझाने में जुटे हुए हैं। वहीं, अधिकारियों का कहना है कि आग पर पूरी तरह से काबू पाने में कम से कम एक दिन का समय और लगेगा। इसी बीच भलस्वा लैंडफिल में आग लगने के मामले में दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नॉर्थ एमसीडी पर 50 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।

गौरतलब है कि भलस्वा लैंडफिल साइट पर मंगलवार शाम को भयानक आग लग गई। कई वीडियो में घने धुएं से आसमान का रंग काला पड़ता देखा जा सकता है। आसपास के निवासियों ने बुधवार शाम को कहा कि घने धुएं के कारण उन्हें बेहद तकलीफ का सामना करना पड़ रहा है। एक दमकल अधिकारी ने कहा कि मौजूदा समय में दमकल की चार गाड़ियां मौके पर काम कर रही हैं। आग पर काबू पाने में कम से कम एक दिन और लगेगा। हमारी टीमें इसे बुझाने के लिए चौबीसों घंटे काम कर रही हैं।
अधिकारी ने बताया कि निवासियों ने गले में खराश, आंखों में खुजली और सांस लेने में तकलीफ की शिकायत शुरू कर दी है। आग लगने के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है। एक अन्य अधिकारी ने कहा कि तापमान बढ़ने से कूड़े के ढेर में मीथेन गैस बनती है जो अत्यधिक ज्वलनशील होती है।
वहीं, दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने बुधवार को राजधानी में स्थित लैंडफिल साइट पर आग लगने की घटनाओं के लिए नगर निगम में भ्रष्टाचार को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि भाजपा शासित नगर निकायों को कचरे के पहाड़ों को साफ करने के लिए बुलडोजर का इस्तेमाल करना चाहिए था। भलस्वा लैंडफिल साइट के पास कूड़ा बीनने वालों के बच्चों के लिए बाल संसाधन केंद्र ज्ञान सरोवर स्कूल को एक सप्ताह के लिए बंद कर दिया गया है क्योंकि क्षेत्र में घने धुएं का गुबार फैला है। बता दें कि इस साल पूर्वी दिल्ली के गाजीपुर लैंडफिल साइट पर आग लगने की तीन घटनाएं हुई हैं, जिसमें 28 मार्च की एक घटना भी शामिल है, जिसे बुझाने में 50 घंटे से अधिक समय लग गया था।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story