भारत
बनाया हवस का शिकार: युवती के साथ दुष्कर्म, आपत्तिजनक वीडियो भी बनाया
jantaserishta.com
24 May 2023 9:30 AM IST

x
ऑफिस दिखाया और वहां उसे कोल्ड ड्रिंक पिलाई।
गुरुग्राम (आईएएनएस)| दिल्ली की 30 वर्षीय एक युवती ने 42 वर्षीय एक व्यक्ति पर फोन पर दोस्ती करने, शराब पिलाने और गुरुग्राम में उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि डीएलएफ फेज-1 थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है, आरोपी अभी फरार है।
युवती द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार करीब पांच महीने पहले उस व्यक्ति से उसकी दोस्ती फोन पर हुई थी। युवती लंबे समय से नौकरी की तलाश में थी। जब उसने इस बारे में बताया तो आरोपी अमित ने उसे नौकरी दिलाने का आश्वासन दिया।
पीड़िता का आरोप है कि 21 मई को आरोपी उसे ऑफिस दिखाने और नौकरी दिलाने के बहाने डीएलएफ फेज-1 इलाके में अपनी कार में दिल्ली के धौला कुआं से गुरुग्राम ले गया।
आरोपी ने युवती को अपना ऑफिस दिखाया और वहां उसे कोल्ड ड्रिंक पिलाई। आरोप है कि आरोपी ने कोल्ड ड्रिंक में कोई नशीला पदार्थ मिला दिया था, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। वह जब बेहोशी की हालत में थी, तब आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और उसका आपत्तिजनक वीडियो बना लिया।
युवती ने अपनी शिकायत में कहा, "उसने मुझे धमकी दी कि अगर मैंने किसी को घटना के बारे में बताया तो वह वीडियो को सोशल मीडिया पर अपलोड कर देगा।"
आरोपी पर भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (दुष्कर्म) के तहत मामला दर्ज किया गया।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि वे युवती के दावों की पड़ताल कर रहे हैं और आरोपी को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रहे हैं।
Tagsगुरुग्रामगुरुग्राम न्यूज़गुरुग्राम पुलिसनौकरी का झांसायुवती से दुष्कर्मदुष्कर्मGurugramGurugram NewsGurugram Policejob scamgirl rapedraped
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





