भारत

दिल्ली को कड़ाके की ठंड से मिली राहत

jantaserishta.com
14 Jan 2023 3:13 PM IST
दिल्ली को कड़ाके की ठंड से मिली राहत
x

फाइल फोटो

नई दिल्ली (आईएएनएस)| दिल्लीवासियों को शनिवार को हाड़ कंपा देने वाली ठंड से राहत मिली और न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिन के दौरान राष्ट्रीय राजधानी में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई है।
इसमें कहा गया है कि सुबह 8.30 बजे ह्यूमिडिटी 88 प्रतिशत दर्ज की गई।
आईएमडी ने ट्विटर पर लिखा, "जम्मू संभाग, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में 15-17 जनवरी के दौरान और उत्तर मध्य प्रदेश में 16-17 जनवरी के दौरान अलग-अलग इलाकों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।"
15-17 जनवरी के दौरान दिल्ली और उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में भी कोल्ड डे की स्थिति रहने की संभावना है।
इस बीच, दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक 'बहुत खराब' श्रेणी के तहत 338 दर्ज किया गया।
नोएडा और गुरुग्राम में एक्यूआई क्रमश: 351 और 337 दोनों 'बहुत खराब' श्रेणी के तहत दर्ज किया गया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story