भारत

गैंगवार की घटना, पांच-सात लड़कों ने चलाई युवक पर गोली

jantaserishta.com
6 Jan 2025 3:29 PM IST
गैंगवार की घटना, पांच-सात लड़कों ने चलाई युवक पर गोली
x
नई दिल्ली: दिल्ली के संगम विहार से एक गैंगवार की घटना सामने आई है। यहां पांच से सात लड़कों ने एक युवक पर गोली चलाई। दिल्‍ली में एक बार फिर से गैंगवार की घटना ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए है। जानकारी के मुताबिक इस गैंगवार में नासिर नाम के युवक को आरोपियों ने गोली मार दी। बता दें कि यह घटना दिल्ली के संगम विहार इलाके में रविवार रात करीब 8:30 बजे की है। 22 वर्षीय नासिर को गोली मारकर आरोपी मौके से फरार हो गए। यह मामला संगम विहार की गली नंबर 24 का है।
वहीं अब घायल को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नासिर को गर्दन में गोली लगी है, जिससे उसकी हालत गंभीर है। पहली नजर में पुलिस को यह मामला आपसी रंजिश का लग रहा है। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों की गिरफ्तारी की है। नासिर के पिता अब्दुल ने न्यूज़ एजेंसी से बात करते हुए कहा, ''पांच से सात लड़के देर शाम गली में आए और मेरे बेटे को गोली मारकर मौके से फरार हो गए। मैंने सभी को भागते हुए देखा और मैं सबको जानता भी हूं। बाद में उन्होंने आगे जाकर भी गोली चलाई, जहां उन्हें दबोच लिया गया। मेरा बेटा घर से निकला ही था। मेरी तबीयत खराब थी वह मुझे ही देखने आया था। मगर बाहर जाते ही उस पर हमला किया गया। मेरे बेटे का किसी से कोई झगड़ा नहीं है। उसकी गर्दन पर गोली लगी है। उसकी हालत अभी गंभीर है।''
वहीं घायल चाचा शमशेर खान ने भी कहा कि नासिर की किसी से भी कोई दुश्मनी नहीं थी। बता दें कि जब आरोपी नासिर को गोली मारने के बाद दूसरे साथी को मारने जा रहे थे, तो तभी नासिर के परिवार के लोगों ने हमलावरों को घेर लिया और उनसे पिस्टल छीन ली। वहीं पुलिस इस मामले में मामला दर्ज की आगे की कार्यवाही में जुट गई है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story