भारत
1.4 डिग्री पर जमी दिल्ली, इस मौसम का सबसे कम तापमान दर्ज
jantaserishta.com
16 Jan 2023 11:22 AM IST

x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| ताजा शीतलहर के बीच, राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को न्यूनतम तापमान 1.4 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया, जो इस मौसम का अब तक का सबसे कम तापमान है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी है। सफदरजंग वेधशाला में तापमान जहां 1.4 डिग्री दर्ज किया गया, वहीं पालम क्षेत्र के आसपास न्यूनतम तापमान 5.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
आईएमडी ने 18 जनवरी तक उत्तर-पश्चिम भारत में घने कोहरे और शीत लहर की स्थिति की संभावना जताई है।
आईएमडी ने कहा, पूर्वी राजस्थान और पश्चिमी मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान 7-10 डिग्री के दायरे में है। पश्चिम राजस्थान के कई हिस्सों में 3-7 डिग्री की सीमा में हैं। चूरू (पश्चिम राजस्थान) में सबसे कम न्यूनतम तापमान माइनस 0.7 डिग्री देखा गया।
आईएमडी ने अगले पांच दिनों के लिए पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में रात और सुबह के घंटों के दौरान घने कोहरे की चेतावनी भी जारी की है।
विभाग ने कहा, अगले पांच दिनों के दौरान पंजाब और हरियाणा-चंडीगढ़, अगले 2-3 दिनों के दौरान उत्तराखंड और राजस्थान और 16-18 जनवरी के दौरान उत्तर प्रदेश में कोल्ड डे की स्थिति की संभावना है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





