भारत

एक 2 नहीं 117! जेल से मोबाइल फोन बरामद होने के मामले में पांच अधिकारी निलंबित, मच गया हड़कंप

jantaserishta.com
6 Jan 2023 1:30 PM IST
एक 2 नहीं 117! जेल से मोबाइल फोन बरामद होने के मामले में पांच अधिकारी निलंबित, मच गया हड़कंप
x
देखें वीडियो.
नई दिल्ली (आईएएनएस)| दिल्ली जेल प्रशासन ने राष्ट्रीय राजधानी की मंडोली जेल से कई मोबाइल फोन बरामद होने के बाद दो सुपरिटेंडेंट, एक अस्टिेंट सुपरिटेंडेंट, एक हेड वार्डर और एक वार्डर समेत पांच अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि पिछले दो सप्ताह में जेल कर्मचारियों ने तलाशी अभियान के दौरान 117 मोबाइल फोन बरामद किए।
एक अधिकारी ने बताया कि मोबाइल फोन बरामद होने के बाद सुपरिटेंडेंट प्रदीप शर्मा और धर्मेंद्र मौर्य, असिस्टेंट सुपरिटेंडेंट सन्नी चंद्रा, हेड वार्डर लोकेश धामा और वार्डर हंसराज मीणा को निलंबित कर दिया गया है।
इससे पहले, महानिदेशक (कारागार) संजय बेनीवाल ने सभी जेल अधीक्षकों को निर्देश दिया था कि वे अपनी तलाशी टीम गठित करें और जेलों में मोबाइल फोन और अन्य प्रतिबंधित वस्तुओं का पता लगाएं।
जेल में तस्करी कर लाए गए संचार उपकरणों पर बड़ी कार्रवाई के लिए बेनीवाल द्वारा जेल मुख्यालय में एक विशेष सतर्कता दल का भी गठन किया गया था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story