भारत
सदर बाजार की दुकानों में लगी आग पर काबू, जानें पूरा अपडेट
jantaserishta.com
17 April 2023 5:00 PM IST

x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| दिल्ली के सदर बाजार इलाके में सोमवार को कई दुकानों में आग लग गई। एक अधिकारी ने बताया कि इसमें किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। दमकल विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, सुबह करीब 11:30 बजे सदर बाजार के फैज गंज के बहादुरगढ़ रोड गली नंबर 2 पर स्थित दुकानों में आग लगने की सूचना जैसे ही अधिकारियों को मिली, आग पर काबू पाने के लिए दमकल की कुल 11 गाड़ियों को तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना किया गया।
गनीमत रही कि अभी तक किसी के हताहत होने या घायल होने की खबर नहीं है।
दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के निदेशक अतुल गर्ग ने कहा, अग्निशमन कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया है और आग पर पूरी तरह से काबू पाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
आग लगने का कारण अभी तक निर्धारित नहीं किया गया है, और वर्तमान में जांच चल रही है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





