भारत

सिलेंडर लीकेज से लगी आग, मां-बेटी घायल, दोनों अस्पताल में भर्ती

jantaserishta.com
2 April 2024 11:47 AM IST
सिलेंडर लीकेज से लगी आग, मां-बेटी घायल, दोनों अस्पताल में भर्ती
x
दमकल की दो गाड़ियां आग बुझाने के लिए मौके पर पहुंची.
नई दिल्ली: पश्चिमी दिल्ली में एक दर्दनाक हादसे में गैस लिकेज की वजह से एक महिला और उसकी 9 वर्षीय बेटी गंभीर रूप से घायल हो गईं। अग्निशमन विभाग के मुताबिक, सोमवार को सुबह 11:30 बजे टैगोर गार्डन इलाके में आग लगने की सूचना मिली थी, जिसके बाद दमकल की दो गाड़ियां आग बुझाने के लिए मौके पर पहुंची।
ओमवती (35) और उनकी बेटी हेमलता को बचा लिया गया है। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, "ओमवती 75 फीसद झुलस चुकी है, वहीं हेमलता भी 20 फीसद झुलस चुकी है। दोनों अस्पताल में भर्ती हैं।"
पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) विचित्र वीर ने कहा कि आग लगने की सूचना के बाद स्थानीय पुलिस फौरन मौके पर पहुंची। डीसीपी ने कहा, "फायर टेंडर, बीएसईएस लाइनमैन और डीडीएमए के तीन व्यक्ति भी मौके पर पहुंचे। सभी एजेंसियां स्थिति को काबू करने के प्रयास में जुट गईं। दरअसल, आग तीसरी मंजिल में लगी थी और गलियां संकरी होने की वजह से दमकलकर्मियों को आग बुझाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।"
डीसीपी ने कहा कि ओमवती और हेमलता को फौरन उपचार के लिए डीडीयू अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जिसके बाद उन्हें सफदरजंग अस्पताल में रेफर कर दिया गया। डीसीपी ने आगे कहा, "प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गैस लिकेज होने की वजह से आग लगी थी। फिलहाल, स्थिति काबू में है।"
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story