भारत

मंगल बाजार में लगी आग, एक शख्स की मौत

jantaserishta.com
24 Sept 2021 1:38 PM IST
मंगल बाजार में लगी आग, एक शख्स की मौत
x
वहीं एक दमकल कर्मी जख्मी हो गया है.

नई दिल्ली,: राजधानी दिल्ली के लक्ष्मीनगर इलाके में शुक्रवार सुबह आग लग गई. इसमें एक शख्स की मौत हो गई है, वहीं एक दमकल कर्मी जख्मी हो गया है. मिली जानकारी के मुताबिक, यह आग पूर्वी दिल्ली के लक्ष्मीनगर के मंगल बाजार इलाके में एक घर में लगी. फिलहाल फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं.

उस बिल्डिंग की दूसरी मंजिल पर आग लगी थी. सुबह 10.37 पर आग लगने की जानकारी फायर ब्रिगेड को मिली थी. फिलहाल दमकल का कहना है कि आग पर काबू पा लिया गया है अब कूलिंग प्रोसेस चल रहा है. घायल फायरकर्मी फिलहाल हॉस्पिटल में भर्ती है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story