भारत

दिल्लीः लाजपत नगर में कपड़े के एक शोरूम में आग लगी, दमकल की 16 गाड़ियां मौके पर, देखें वीडियो

jantaserishta.com
12 Jun 2021 11:53 AM IST
दिल्लीः लाजपत नगर में कपड़े के एक शोरूम में आग लगी, दमकल की 16 गाड़ियां मौके पर, देखें वीडियो
x

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सबसे बड़े मार्केट में से एक लाजपत नगर मार्केट में आग लग गई है. आग लाजपत नगर के सेंट्रल मार्केट में लगी है, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मची हुई है. आग की खबर मिलते ही दमकल की 15 गाड़ियां राहत और बचाव कार्य के लिए मौके पर भेजी गई हैं. लेकिन, अभी तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका है. बताया जा रहा है कि भीषण आग में में कई दुकानें भी चपेट में आ गई हैं. जिससे दुकानदारों को भारी आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ सकता है.

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है. लेकिन, आशंका जताई जा रही है कि इसके पीछे की वजह शॉर्ट सर्किट हो सकता है. आग में कई दुकानों के चपेट में आ जाने से भारी आर्थिक नुकसान की संभावना जताई जा रही है. दमकल की 15 गाड़ियों के मौके पर होने के बावजूद आग पर काबू नहीं पाया गया है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story