भारत

Delhi में प्रदूषण और स्मॉग का डबल अटैक

Subhi
14 Dec 2025 8:10 AM IST
Delhi में प्रदूषण और स्मॉग का डबल अटैक
x

दिल्ली-NCR में रविवार सुबह भी लोगों को जहरीली हवा से राहत नहीं मिली. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के आंकड़ों के मुताबिक, सुबह 6 बजे कई इलाकों में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 490 के पार दर्ज किया गया, जिससे पूरी राजधानी ‘गंभीर’ वायु गुणवत्ता की चपेट में है. इनके अलावा राजधानी के कई इलाके में घना कोहरा है. विजिबिलिटी 50 मीटर से भी कम आंकी गई है. वहीं नोएडा में कमोबेश हालात यही हैं.

आनंद विहार (491), अशोक विहार (493), बावाना (498), रोहिणी (499), विवेक विहार (495) और वजीरपुर (493) जैसे इलाकों में हालात बेहद खराब बने हुए हैं. ITO में AQI 485, IGI एयरपोर्ट पर 416 और लोधी रोड पर 400 दर्ज किया गया. विशेषज्ञों के मुताबिक यह इस साल दिल्ली में चौथा मौका है जब AQI 'गंभीर' श्रेणी में पहुंचा है.

प्रदूषण में अचानक आई इस तेज बढ़ोतरी के पीछे मौसम की भूमिका अहम मानी जा रही है. रिपोर्ट्स के अनुसार, शुक्रवार से सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण हवा की रफ्तार बेहद कम हो गई है, जिससे प्रदूषक कण वातावरण में ही फंसे हुए हैं. यही वजह है कि शनिवार को हालात तेजी से बिगड़े और जहरीली धुंध ने एक बार फिर राजधानी को ढक लिया.

दिल्ली में आज अब तक इस साल का सबसे घना कोहरा छाया हुआ है, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रही है. हालात ऐसे रहे कि अक्षरधाम मंदिर तक नजरों से ओझल हो गया और कई इलाकों में सड़कों पर कुछ मीटर से ज्यादा विजिबिलिटी नहीं रही. अक्षरधाम के आसपास तो 50 मीटर आगे देख पाना भी मुश्किल हो गया.


Next Story