भारत

दिल्ली: प्रशांत विहार में सीआरपीएफ स्कूल के पास धमाका, जांच कर रही पुलिस

jantaserishta.com
20 Oct 2024 10:11 AM IST
दिल्ली: प्रशांत विहार में सीआरपीएफ स्कूल के पास धमाका, जांच कर रही पुलिस
x
नई दिल्ली: दिल्ली के प्रशांत विहार इलाके में रविवार को सीआरपीएफ स्कूल के पास जोरदार धमाका हुआ। धमाके की आवाज से आसपास के लोगों में दहशत फैल गई।
आस-पास की दुकानों को नुकसान पहुंचा है। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि धमाके की आवाज सुनकर उन्होंने तुरंत अपने-अपने घरों और दुकानों से बाहर निकलकर देखा। स्थानीय लोगों में चिंता और भय का माहौल है। प्रशासनिक अधिकारियों ने अपनी जांच शुरू कर दी है। इन सब के बीच राहत की बात यह है कि धमाके में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने इलाके को बैरिकेड लगाकर सील कर दिया है। इसके आलावा, फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी टीम को मौके पर बुलाया गया है। एफएसएल की टीम धमाके के कारणों की जांच करेगी, ताकि यह स्पष्ट हो जाए कि यह कोई हमला है या हादसा। घटनास्थल पर दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की टीम भी पहुंच गई है।
रोहिणी डीसीपी अमित गोयल ने कहा कि धमाके की वजह जानने के लिए एक्सपर्ट्स को बुलाया गया है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि धमाका किस प्रकार का था। उन्होंने आगे कहा कि विशेषज्ञ की टीम घटना की विस्तृत जांच कर रही है और जल्द ही स्थिति स्पष्ट होगी।
दमकल विभाग ने बताया कि रोहिणी के प्रशांत विहार इलाके में सीआरपीएफ स्कूल के बाहर धमाके की सूचना मिली है। सुबह करीब 7:50 बजे दमकल विभाग को इस घटना की जानकारी मिली थी, जिसके बाद 2 दमकल गाड़ियों को तुरंत मौके पर भेजा गया। हालांकि, अभी तक आग लगने या दीवार को नुकसान पहुंचने की कोई सूचना नहीं मिली है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story