भारत
दिल्ली आबकारी नीति घोटाला: ED ने मनीष सिसोदिया के पीए से की पूछताछ
jantaserishta.com
28 March 2023 12:38 PM IST

x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| दिल्ली आबकारी नीति घोटाला मामले में एक ताजा घटनाक्रम में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) मंगलवार को दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के निजी सहायक (पीए) देवेंद्र शर्मा से पूछताछ कर रहा है। मनी लॉन्ड्रिंग रोधी एजेंसी द्वारा जांच में शामिल होने के लिए शर्मा को फिर से बुलाया गया था। वह जांच में शामिल हुए और ईडी के अधिकारी उनसे पूछताछ कर रहे हैं।
पिछली बार पूछताछ के दौरान उनका सामना सिसोदिया से हुआ था। ईडी ने पहले अदालत को बताया था कि पूछताछ के दौरान पूर्व सचिव सी. अरविंद, आबकारी सचिव अरावा गोपी कृष्णा और संजय गोयल का एक साथ आमना-सामना कराया गया।
ईडी ने अब तक मामले में दो चार्जशीट दायर की है।
Tagsदिल्ली आबकारी नीति घोटालादिल्ली आबकारी नीतिईडीमनीष सिसोदियाDelhi Excise Policy ScamDelhi Excise PolicyEDManish Sisodia
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





