भारत
दिल्ली आबकारी नीति घोटाला: अरोड़ा को 7 दिसंबर तक ईडी की हिरासत में भेजा गया
jantaserishta.com
30 Nov 2022 5:18 PM IST

x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| दिल्ली की एक अदालत ने कथित दिल्ली आबकारी नीति घोटाले के सिलसिले में बुधवार को बड्डी रिटेल के निदेशक अमित अरोड़ा को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की सात दिन की रिमांड पर भेज दिया है। ईडी ने 14 दिन की हिरासत मांगी थी, हालांकि कोर्ट ने एक हफ्ते की ही रिमांड मंजूर की। जांच एजेंसी ने अरोड़ा को आज सुबह गुरुग्राम से गिरफ्तार किया है।
पिछले हफ्ते, आर्थिक खुफिया एजेंसी ने इस मामले में अपना पहली चार्जशीट दाखिल की थी। ईडी और केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की प्राथमिकी में नौवें नंबर का आरोपी अरोड़ा बड्डी रिटेल प्राइवेट लिमिटेड का मालिक है। 3,000 से अधिक पन्नों की पहली चार्जशीट व्यवसायी समीर महेंद्रू के खिलाफ दायर की गई थी।
ऐसे आरोप हैं कि हैदराबाद के कोकापेट निवासी अरुण रामचंद्र पिल्लई आरोपी लोक सेवक विजय नायर के जरिए महेन्द्रू से अनुचित आर्थिक लाभ एकत्र करते थे। ईडी ने सीबीआई की प्राथमिकी के आधार पर अपना मामला दर्ज किया।
सीबीआई ने शुक्रवार को इस मामले में अपनी पहली चार्जशीट दायर की। इसने विजय नायर, अभिषेक बोइनपल्ली, समीर महेंद्रू, अरुण रामचंद्र पिल्लई, मूथा गौतम और दो लोक सेवकों- आबकारी विभाग के तत्कालीन उपायुक्त कुलदीप सिंह और आबकारी विभाग के तत्कालीन सहायक आयुक्त नरेंद्र सिंह के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





