भारत
दिल्ली आबकारी नीति मामला: ईडी आज मनीष सिसोदिया का उनके पीए से करा सकती है आमना-सामना
jantaserishta.com
18 March 2023 9:13 AM IST

x
फाइल फोटो
नई दिल्ली (आईएएनएस)| आम आदमी पार्टी के नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के निजी सहायक (पीए) देवेंद्र शर्मा के दिल्ली आबकारी नीति घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की जांच में शामिल होने की शनिवार को संभावना है। ऐसी संभावनाएं भी हैं कि शर्मा का सामना सिसोदिया से हो सकता है। ईडी ने उन्हें शुक्रवार को तलब किया था। ईडी को मामले में सिसोदिया की पांच दिन की और हिरासत मिल चुकी है। ईडी ने पहले अदालत को बताया था कि पूछताछ के दौरान पूर्व सचिव सी. अरविंद, आबकारी सचिव अरावा गोपी कृष्णा और संजय गोयल का आमना-सामना कराया गया।
ईडी ने सिसोदिया की और कस्टोडियल रिमांड मांगते हुए कहा कि सी. अरविंद से दोबारा आमना-सामना कराना है। उनके अलावा ईडी गवाह दिनेश अरोड़ा और आरोपी अमित अरोड़ा से भी पूछताछ करना चाहती है।
ईडी ने कहा है कि उसने भारी मात्रा में क्लाउड डेटा बरामद किया है, जिसकी वह जांच कर रहा है। इसके अलावा एजेंसी को उन सभी आरोपियों के मोबाइल फोन के बारे में भी जानकारी लेनी थी जो गायब हो गए थे।
ईडी ने अब तक इस मामले में दो चार्जशीट दाखिल की हैं - एक चार्जशीट और एक सप्लीमेंट्री चार्जशीट। वह मामले में दूसरा पूरक आरोप पत्र दायर करने के लिए तैयार है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





