भारत

एनकाउंटर ब्रेकिंग: दो बदमाशों की मौत, दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए

jantaserishta.com
12 Aug 2021 10:04 AM IST
एनकाउंटर ब्रेकिंग: दो बदमाशों की मौत, दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए
x
मारे गए बदमाशों के नाम आमिर खान और राजमन है.

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के खजूरी खास इलाके में दिल्ली पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई है. इस मुठभेड़ में दो बदमाश मारे गए हैं. जो बदमाश मारे गए हैं, उनपर एक दर्जन ज्यादा चोरी, डकैती, लूट और हत्या की कोशिश के मामले दर्ज थे. मारे गए बदमाशों के नाम आमिर खान और राजमन है.

बताया जा रहा है कि पुलिस को खजूरी खास इलाके में इन दोनों बदमाशों के छुपे होने की खबर मिली थी. इसके बाद जब पुलिस वहां पहुंची तो ये दोनों भागकर इलाके में गली नंबर 9 में घुस गए. पुलिस ने इलाके की घेराबंदी की तो बदमाशों ने धमकी दी कि वह खुद को उड़ा देंगे. इसके बाद आसपास के लोगों को बचाने के लिए पुलिस को इन दोनों पर गोली चलानी पड़ी..
मुठभेड़ के बाद घायल हालत में जब इन्हें अस्पताल ले जाया गया तो डॉक्टरों ने इन्हें मृत घोषित कर दिया. इन दोनों बदमाशों के मारे जाने से दिल्ली पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है, क्योंकि पुलिस को लंबे समय से इन दोनों बदमाशों की तलाश थी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story