भारत
दिल्ली चुनाव: भाजपा प्रत्याशियों ने किया नामांकन, 'आप' पर जनता को लूटने का आरोप
jantaserishta.com
16 Jan 2025 3:56 PM IST

x
नई दिल्ली: चुनावी राज्य दिल्ली में भाजपा प्रत्याशियों की नामांकन प्रक्रिया लगातार जारी है। गुरुवार को जनकपुरी विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी आशीष सूद, मुस्तफाबाद से प्रत्याशी मोहन सिंह बिष्ट और पटेल नगर से प्रत्याशी राजकुमार आनंद ने नामांकन दाखिल किया। उन्होंने 'आप' पर लगाया जनता को लूटने का आरोप लगाया और दिल्ली में भाजपा सरकार आने की बात कही।
जनकपुरी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक आशीष सूद ने आईएएनएस कहा, "मेरा नामांकन नहीं, जनता का नामांकन है। जनकपुरी से जनता गंदे पानी और बहते सीवर के खिलाफ नामांकन करने निकली है। आम आदमी पार्टी की सरकार और उनके विधायकों ने जनकपुरी विधानसभा की जनता को लूटा है। ऐसे में यह लूट के खिलाफ चुनाव है। जनता उनको अच्छे से बताएगी।"
मुस्तफाबाद से भाजपा प्रत्याशी मोहन सिंह बिष्ट ने कहा, आधिकारिक रूप में आज मैं मुस्तफाबाद का प्रत्याशी बन चुका हूं। मैं जनता से निवेदन करता हूं कि उन्होंने 1998 से 2000 तक का मेरा कार्यकाल रखा। उस दौरान मैंने लोगों का मान-सम्मान करके दिखाया। जिस मुस्तफाबाद में स्कूल नहीं था, वहां पर मैंने स्कूल और पार्क बनाया। कई सारे काम मेरे द्वारा किए गए।
दिल्ली दंगों के आरोपी ताहिर हुसैन के एआईएमआईएम द्वारा प्रत्याशी बनाए जाने और मुस्तफाबाद से नामांकन दाखिल करने को लेकर बिष्ट ने कहा, चुनाव लड़ने का अधिकार सभी को है। फैसला जनता के हाथ में हैं। ताहिर हुसैन से मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता।
पटेल नगर से भाजपा प्रत्याशी राजकुमार आनंद ने कहा, पटेल नगर की जनता का भरपूर सहयोग मिला। उन्होंने कहा, क्षेत्र में पानी को समय से घर-घर पहुंचाना है। जनता के लिए कई सारे काम करने हैं। उन्होंने दावा किया कि इस बार दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी।
उल्लेखनीय है कि दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए एक ही चरण में पांच फरवरी को मतदान प्रस्तावित है। वहीं, सभी के नतीजे एक साथ आठ फरवरी को सामने आएंगे।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





