भारत

दिल्ली चुनाव: मतदान से पहले अरविंद केजरीवाल परिवार के साथ पहुंचे हनुमान मंदिर

jantaserishta.com
4 Feb 2025 3:51 PM IST
दिल्ली चुनाव: मतदान से पहले अरविंद केजरीवाल परिवार के साथ पहुंचे हनुमान मंदिर
x
नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल मंगलवार को परिवार के साथ दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर पहुंचे। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए बताया कि आज मंगलवार है, जो हनुमान जी की पूजा का पावन दिन है।
अरविंद केजरीवाल ने हनुमान मंदिर में जाकर प्रभु के दर्शन किए और प्रार्थना की। उन्होंने प्रार्थना में दिल्ली की खुशहाली की कामना की और कहा कि वे भगवान हनुमान से यह प्रार्थना करते हैं कि दिल्ली में दुष्टता, अन्याय और गुंडागर्दी का नाश हो और सच्चाई की हमेशा जीत हो। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, "आज मंगलवार है, हनुमान जी की पूजा का पावन दिन। कनॉट प्लेस स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर पहुंचकर प्रभु के दर्शन कर प्रार्थना की कि दिल्ली में दुष्टता, अन्याय और गुंडागर्दी का नाश हो और सच्चाई की जीत हो। हनुमान जी का आशीर्वाद सभी दिल्लीवासियों पर सदा बना रहे।"
कनॉट प्लेस का हनुमान मंदिर भक्तों के बीच अत्यधिक श्रद्धा का केंद्र है। अरविंद केजरीवाल अक्सर यहां अपने परिवार के साथ पहुंचकर पूजा-पाठ करते हैं। उनके साथ-साथ आम आदमी पार्टी के अन्य नेता भी अक्सर इस मंदिर में पहुंचते हैं और विशेष पूजा-अर्चना करते हैं। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 5 फरवरी को मतदान हैं। इससे एक दिन पहले अरविंद केजरीवाल ने मंदिर पहुंचकर भगवान का आशीर्वाद लिया। इसके साथ-साथ उन्होंने लगातार तीसरी बार अपनी पार्टी की जीत की कामना की।
दिल्ली चुनाव प्रचार को देखें तो अरविंद केजरीवाल लगातार विपक्षी पार्टी पर पैसे और बल का दुरुप्रयोग कर चुनाव को प्रभावित करने की बात कहते आ रहे हैं। उन्होंने लगातार यह कहा है कि चुनाव आयोग और दिल्ली पुलिस दोनों ही भाजपा के लिए लगातार काम कर रही हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story