भारत

दिल्ली चुनाव : शुरुआती राउंड में पिछड़ने के बाद अमानतुल्लाह आगे, एआईएमआईएम उम्मीदवार ने चौंकाया

jantaserishta.com
8 Feb 2025 11:26 AM IST
दिल्ली चुनाव : शुरुआती राउंड में पिछड़ने के बाद अमानतुल्लाह आगे, एआईएमआईएम उम्मीदवार ने चौंकाया
x
नई दिल्ली: दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों के लिए मतगणना जारी है। रुझानों में भारतीय जनता पार्टी जरूरी बहुमत के आंकड़े 36 से अधिक सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। वहीं, दिल्ली की चर्चित हॉट सीटों में शामिल ओखला और जंगपुरा से शुरुआती बढ़त के बाद भाजपा पिछड़ती हुई नजर आ रही है।
ओखला विधानसभा सीट दिल्ली चुनाव के चर्चित हॉट सीटों में शामिल है। यहां से आम आदमी पार्टी ने मौजूदा विधायक अमानतुल्लाह खान को मैदान में उतारा। वहीं भारतीय जनता पार्टी ने मनीष चौधरी पर भरोसा जताया है, जबकि कांग्रेस ने पार्षद अरीबा खान को टिकच थमाया। वहीं, एआईएमआईएम की एंट्री ने चुनाव को दिलचस्प बना दिया।
चुनाव आयोग के ताजा आंकड़ों के अनुसार चौथे राउंड में ओखला विधानसभा सीट से 'आप' के मौजूदा विधायक अमानतुल्लाह खान को 17575 मत मिले हैं और वो 8,725 वोटों से आगे चल रहे है। जबकि भाजपा के मनीष चौधरी 8,298 मत प्राप्त करके तीसरे स्थान और कांग्रेस की अरीबा खान 3,420 वोटों के साथ चौथे नंबर हैं। वहीं, एआईएमआईएम प्रत्याशी शेफ उर रहमान खान ने सबको चौंकाते हुए 8,850 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर मौजूद हैं।
दिल्ली की जंगपुरा विधानसभा भी सीट हॉट सीटों में गिनी जाती है। यहां आम आदमी पार्टी ने पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को प्रत्याशी बनाया है। वहीं, भाजपा ने तरविंदर सिंह मारवाह को मैदान में उतारा है। जबकि कांग्रेस ने फरहाद सूरी को प्रत्याशी बनाया।
चुनाव आयोग के ताजा आंकड़ों के मुताबिक दूसरे राउंड में आप प्रत्याशी मनीष सिसोदिया 7,802 वोट हासिल करके 2,345 मतों के साथ आगे चल रहे हैं। वहीं, भाजपा प्रत्याशी तरविंदर सिंह मारवाह 5,454 मतों के साथ दूसरे नंबर पर हैं। जबकि जबकि कांग्रेस के फरहाद सूरी 3034 तीसरे नंबर पर मौजूद हैं।
बता दें कि 70 विधानसभा सीटों वाले दिल्ली में किसी भी पार्टी को बहुमत हासिल करने के लिए कम से कम 36 सीटों पर जीत दर्ज करना जरूरी है। वहीं चुनाव आयोग के ताजा आंकड़ों के मुताबिक भाजपा 41 तो वहीं आप 29 विधानसभा सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story