भारत
दिल्ली चुनाव 2025 : नजफगढ़ सीट पर भाजपा की नीलम पहलवान रोक पाएंगी 'आप' का विजय रथ?
jantaserishta.com
17 Jan 2025 5:02 PM IST

x
नई दिल्ली: दिल्ली में विधानसभा के लिए 5 फरवरी को मतदान होने जा रहा है। राजनीतिक दलों के उम्मीदवार जोर-शोर से चुनाव प्रचार में जुटे हैं। आम आदमी पार्टी जीत की लय बरकरार रखने के लिए जोर लगा रही है। भाजपा भी सत्ता पर काबिज होने का प्रयास कर रही है। नजफगढ़ सीट पर आप जहां हैट्रिक की तलाश में है, वहीं भाजपा एक बार फिर यहां कमल खिलाने के लिए पूरी कोशिश कर रही है।
आप ने नजफगढ़ से तरुण यादव को, भाजपा ने नीलम पहलवान और कांग्रेस ने सुषमा यादव को मैदान में उतारा है। नजफगढ़ सीट पर 2015 और 2020 के चुनाव में आम आदमी पार्टी के कैलाश गहलोत ने जीत दर्ज की थी जो अब भाजपा में शामिल हो गए हैं। साल 2013 में इस सीट पर भाजपा उम्मीदवार अजीत सिंह खरखड़ी ने जीत दर्ज की थी। कैलाश गहलोत के पार्टी छोड़ने के बाद 'आप' ने इस सीट से तरुण यादव को टिकट दिया है। बताया जा रहा है कि नीलम पहलवान और तरुण यादव के बीच कांटे की टक्कर देखे को मिलेगी।
नजफगढ़ निर्वाचन क्षेत्र 2008 के परिसीमन के बाद अस्तित्व में आया था। गुड़गांव और बहादुरगढ़ के साथ अपनी सीमाएं साझा करने वाले इस क्षेत्र में बड़ी संख्या में सिख मतदाता हैं। साल 2020 के चुनाव में आप के कैलाश गहलोत को 81,507 और अजीत सिंह खरखड़ी को 75,276 वोट मिले थे, जबकि कांग्रेस उम्मीदवार साहब सिंह 2,379 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहे थे।
इस क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य और विकास के मुद्दे अहम हैं। इन मुद्दों के अलावा भी उम्मीदवार विभिन्न मुद्दों पर वोट मांग रहे हैं। देखना यह होगा कि क्या तरुण यादव नजफगढ़ सीट पर आप की जीत को बरकरार रख पाएंगे या फिर भाजपा-कांग्रेस का कोई उम्मीदवार बाजी मारेगा। नजफगढ़ विधानसभा क्षेत्र में मतदाताओं की कुल संख्या दो लाख 76 हजार से अधिक है। यहां 1,44,687 पुरुष मतदाता, 1,31,713 महिला मतदाता और 11 थर्ड जेंडर वोटर हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





