भारत

दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने गुजरात के स्कूलों की फोटो शेयर की, लिखी ये बात

jantaserishta.com
18 April 2022 12:53 PM IST
दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने गुजरात के स्कूलों की फोटो शेयर की, लिखी ये बात
x

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (18 अप्रैल) से गुजरात के तीन दिन के दौरे पर हैं. इस दौरान वह विद्या समीक्षा केंद्र का दौरा करेंगे. लेकिन इससे पहले दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं. उन्होंने इन तस्वीरों के जरिए गुजरात के स्कूलों की बदहाली का जिक्र किया है. सिसोदिया ने कहा कि गुजरात के स्कूलों में बैठने तक के लिए डेस्क नहीं हैं.

डिप्टी सीएम ने ट्विटर पर तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा है कि प्रधानमंत्री जी! विद्या समीक्षा केंद्र के मॉडर्न सेंटर से आपको शायद इन स्कूलों की तस्वीर न दिखें, जहां बैठने के लिए डेस्क नहीं है, मकड़ी के जाले ऐसे लगे हैं. जैसे बंद कबाड़ख़ानों में होते हैं.
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि वह गुजरात दौरे के दौरान विद्या समीक्षा केंद्र जाएंगे. इस दौरान वह उन लोगों के साथ भी बातचीत करूंगा जो शिक्षा क्षेत्र में काम कर रहे हैं.
गुजरात के स्कूलों को लेकर दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि मैंने खुद गुजरात के शिक्षामंत्री के क्षेत्र में स्कूल देखे हैं. वहां स्कूलों की हालत जर्जर है. टॉयलट टूटे पड़े हैं. बंद कबाड़खानों की तरह मकड़ी के जाले लगे हुए हैं.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story