भारत

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया का बड़ा बयान, कहा- बीजेपी नेता की रिकॉर्डिंग मौजूद, जानें पूरी बात

jantaserishta.com
22 Aug 2022 3:58 PM IST
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया का बड़ा बयान, कहा- बीजेपी नेता की रिकॉर्डिंग मौजूद, जानें पूरी बात
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

नई दिल्ली: दिल्ली में शराब घोटाले में फंसे डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि उन्हें पार्टी तोड़ने का बीजेपी की तरफ से ऑफर मिला था. कहा गया था कि अगर पार्टी तोड़ दी गई तो उनके ऊपर लगे केस वापस हो जाएंगे. अब आम आदमी पार्टी की तरफ से एक और दावा हुआ है.

पार्टी के मुताबिक उनके पास बीजेपी नेता की रिकॉर्डिंग मौजूद है और जरूरत पड़ने पर उसे जारी भी किया जा सकता है. मनीष सिसोदिया ने एक ट्वीट कर भी साफ कर दिया है कि वे किसी भी पद के लालच में अपनी पार्टी के साथ गद्दारी नहीं करने वाले हैं. वे लिखते हैं कि अरविंद केजरीवाल जी मेरे राजनैतिक गुरु है, उनसे कभी ग़द्दारी नहीं करूंगा. मैं CM बनने नहीं आया, मेरा सपना है- देश के हर बच्चे को अच्छी शिक्षा मिले, तभी तो भारत न 1 देश बनेगा। पूरे देश में ये काम केवल केजरीवाल जी कर सकते हैं.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story