भारत

घर में मिली पति-पत्‍नी की लाश, इलाके में फैली सनसनी

jantaserishta.com
28 Jun 2023 11:40 AM IST
घर में मिली पति-पत्‍नी की लाश, इलाके में फैली सनसनी
x
पति ने बेरहमी से पत्‍नी की हत्‍या की और फिर खुदकुशी कर ली।
नई दिल्‍ली: बाहरी उत्‍तरी दिल्‍ली के स्‍वतंत्र नगर इलाके में बुधवार सुबह एक घर से पति-पत्‍नी की लाश मिली। एक अधिकारी ने बताया कि आशंका है कि पहले पति ने बेरहमी से पत्‍नी की हत्‍या की और फिर खुदकुशी कर ली।
उन्होंने बताया कि व्यक्ति ने पहले अपनी पत्नी की किसी नुकीली चीज से हत्या कर दी और फिर खुद फांसी लगा ली। पुलिस के अनुसार, घटना के संबंध में पुलिस नियंत्रण कक्ष को सुबह करीब आठ बजे नरेला पुलिस स्टेशन में कॉल मिली। दंपति स्वतंत्र नगर स्थित अपने आवास के अंदर मृत पाए गए। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि बुधवार तड़के उनके के बीच तीखी बहस हुई थी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, “दंपति के दो बच्चे थे। उनके 15 वर्षीय लड़के ने पूरी घटना देखी थी।''
उन्‍होंने कहा, ''ऐसा संदेह है कि पति ने पहले चाकू या स्क्रू ड्राइवर से गोदकर पत्नी की हत्या की और फिर खुद को फांसी लगा ली। क्राइम टीम मौके का निरीक्षण कर रही है। शवों को शवगृह में भेज दिया गया है।'' अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story