आज परिसंघ केंद्रीय कार्यालय में दिल्ली परिसंघ महिला विंग का गठन हुआ

नई दिल्ली:आज परिसंघ केंद्रीय कार्यालय 192 नार्थ एवेन्यु में दिल्ली परिसंघ ,महिला विंग की मीटिंग राष्ट्रीय अध्यक्ष गीतांजलि बरुआ जी के नेतृत्व में हुई । आज दिल्ली परिसंघ महिला विंग का गठन किया गया परिसंघ राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ उदित राज जी ने दिल्ली महिला विंग की नई टीम को बधाई दिया व महिला विंग में संगठन के विस्तार पर खुशी जाहिर की। पदाधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा किया। महिलाओं के अधिकारों व उनके हनन को लेकर और पर्दाप्रथा, महिला उत्पीड़न और अन्य कई मुद्दों पर अपने विचार रखे । मीटिंग में परिसंघ महिला विंग की राष्ट्रीय सचिव कुसुम सबलानिया, दिल्ली परिसंघ सचिव सावित्री जी, प्रीती दिल्ली परिसंघ आईटी सेल, व संगठन में आये अन्य कई पदाधिकारी उपस्थित थे।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





