भारत
कथित सामूहिक दुष्कर्म के मामले में दिल्ली महिला आयोग ने गाजियाबाद पुलिस को नोटिस भेजा
jantaserishta.com
19 Oct 2022 12:10 PM IST

x
गाजियाबाद /नई दिल्ली, 19 अक्टूबर (आईएएनएस)| गाजियाबाद में 38 वर्षीय महिला के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म की घटना को लेकर दिल्ली महिला आयोग ने गाजियाबाद के एसएसपी को नोटिस जारी कर रिपोर्ट मांगी है। आयोग ने मामले में दर्ज एफआईआर की प्रति के साथ मामले में की गई गिरफ्तारी की जानकारी भी मांगी है। दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने कहा, "घटना बहुत ही भयावह और परेशान करने वाली है और मुझे निर्भया कांड की याद दिलाती है। एक महिला का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म किया गया। उसके अंदर एक रॉड डाली गई थी, जो उसके खून से लथपथ मिलने के समय भी फंसी हुई थी। महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।"
"हमने गाजियाबाद पुलिस को नोटिस जारी किया है। सभी आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार किया जाए और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। मुझे समझ में नहीं आ रहा है कि कब तक महिलाओं और बच्चों के साथ इतनी बर्बरता होगी।"
दरअसल आयोग को गाजियाबाद में एक महिला से नृशंस गैंगरेप की सूचना मिली थी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





