भारत

दिल्ली सीएम का अपने विधायकों के साथ एलजी हाउस तक मार्च, देखें VIDEO

jantaserishta.com
16 Jan 2023 1:24 PM IST
दिल्ली सीएम का अपने विधायकों के साथ एलजी हाउस तक मार्च, देखें VIDEO
x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| दिल्ली विधानसभा का सदन स्थगित होने के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल टीचर्स ट्रेनिंग के मुद्दे पर अपने विधायकों के साथ हाथों में तख्तियां लेकर एलजी हाउस के लिए रवाना हो गए। दिल्ली विधानसभा में विधानसभा का शीतकालीन सत्र बुलाया गया था। लेकिन आम आदमी पार्टी और बीजेपी के विधायकों में बहस और हंगामे के चलते सदन को मंगलवार तक के लिए स्थगित कर दिया गया।
एक तरफ आम आदमी पार्टी ने उपराज्यपाल द्वारा फिनलैंड में टीचर्स ट्रेनिंग को मंजूरी ना देने का मुद्दा उठाया, तो वहीं दूसरी ओर बीजेपी विधायक दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को लेकर ऑक्सीजन सिलेंडर लेकर सदन में पहुंच गए। बढ़ते हंगामे को देख दिल्ली विधानसभा के सदन को मंगलवार तक के लिए स्थगित कर दिया गया।
सदन स्थगित होने के बाद अरविंद केजरीवाल अपने विधायकों के साथ दिल्ली के टीचर्स ट्रेनिंग के मुद्दे पर एलजी हाउस का घेराव करने के लिए विधानसभा से एलजी हाउस की ओर रवाना हो गए। अरविंद केजरीवाल के हाथ में भी तख्ती थी और उनके विधायकों के भी हाथ में तख्तियां थी। केजरीवाल और उनके विधायकों के हाथ में जो तख्तियां थी उन पर लिखा था कि एलजी साहब टीचर्स को फिनलैंड जाने दो। और विधायक दिल्ली के टीचर्स की ट्रेनिंग के मुद्दे पर नारे लगा रहे थे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story