भारत

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल आज सीबीआई के सामने होंगे पेश, कही ये बात

jantaserishta.com
16 April 2023 9:30 AM IST
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल आज सीबीआई के सामने होंगे पेश, कही ये बात
x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दिल्ली आबकारी नीति घोटाले के संबंध में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की जांच में शामिल होने के लिए तैयार हैं। सीबीआई अधिकारियों के मुताबिक केजरीवाल रविवार सुबह 11 बजे तक उनके समक्ष पेश होने की संभावना है। सीबीआई मुख्यालय में उनसे पूछताछ होगी। यह पहली बार है जब केंद्रीय जांच एजेंसी केजरीवाल से पूछताछ करेगी। सीबीआई ने इस मामले में चार्जशीट दाखिल कर दी है और अब वह सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल करने की तैयारी में हैं।
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को सीबीआई और ईडी ने गिरफ्तार किया था और वह फिलहाल जेल में हैं।
केजरीवाल से विजय नायर, व्यवसायी समीर महेंद्रू के बारे में और आबकारी नीति के लागू होने से पहले लीक होने के बारे में पूछे जाने की संभावना है।
दिल्ली पुलिस ने सीबीआई मुख्यालय के आसपास के इलाके में धारा 144 लागू कर दी है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story