भारत

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल आज दोपहर 12 बजे कोरोना को लेकर करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस

jantaserishta.com
11 Jan 2022 8:35 AM IST
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल आज दोपहर 12 बजे कोरोना को लेकर करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस
x

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज दोपहर 12 बजे कोरोना वायरस पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे.

Delhi में बंद होंगे रेस्टोरेंट और बार
नई दिल्ली में लगातार बढ़ते कोरोना वायरस और उसके नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के फैलने के बाद रेस्तरां और बार को बंद करने का फैसला लिया गया है. अब ग्राहकों सिर्फ रेस्टोरेंट से घर खाना ले जाने की इजाजत होगी. सोमवार को दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA) की बैठक के बाद यह जानकारी दी गई.
दिल्ली में अभी तक 50 प्रतिशत क्षमता के साथ रेस्तरां और बार चल रहे थे. वहीं, अब राष्ट्रीय राजधानी में प्रति जोन प्रतिदिन सिर्फ एक साप्ताहिक बाजार ही लगेगा.
बता दें कि कोरोना के केस तेजी से बढ़ रहे हैं. यहां पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 22751 केस सामने आए हैं. दिल्ली के लिए बड़ी चिंता की बात ये भी है कि कोरोना की इस तीसरी लहर में बड़ी संख्या में डॉक्टर भी संक्रमित हो रहे हैं. दिल्ली में अब तक 614 से अधिक डॉक्टर संक्रमित हो चुके हैं. संक्रमित होने वाले डॉक्टरों में दिल्ली एम्स से लेकर सफदरजंग के डॉक्टर और मेडिकल स्टाफ शामिल हैं.
सफदरजंग में 165 मेडिकल स्टाफ पॉजिटिव
दिल्ली के अस्पतालों में बड़ी संख्या में डॉक्टर और मेडिकल स्टाफ संक्रमित मिल रहा है. ज्यादातर डॉक्टर होम आइसोलेशन में हैं. कुछ अस्पतालों में भी भर्ती हैं. जानकारी के मुताबिक, दिल्ली एम्स में अब तक 300 रेजीडेंट डॉक्टर कोरोना से संक्रमित हुए हैं. वहीं, सफदरजंग में 165 मेडिकल स्टाफ की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है.
इसके अलावा 6 जनवरी तक राममनोहर लोहिया अस्पताल में 90 मेडिकल स्टाफ संक्रमित हो चुके हैं. वहीं, जयप्रकाश लोक नायक हॉस्पिटल में अब तक जूनियर डॉक्टर समेत 29 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं. उधर, दिल्ली कैंसर स्टेट इंस्टीट्यूट में भी 10 डॉक्टर और राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 20 डॉक्टर संक्रमित मिले हैं.
दिल्ली में 1000 पुलिसकर्मी भी संक्रमित
दिल्ली पुलिस में 1 हजार पुलिसकर्मी भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. सभी को क्वारंटीन किया गया है. इतना ही नहीं दिल्ली पुलिस ने कोविड हेल्प लाइन भी बनाई है. इसमें सभी पुलिसकर्मियों के हेल्थ की जानकारी ली जा रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story