भारत
OMG! खिलौने वाली बंदूक से लूट, कुख्यात 'छेनू पहलवान गिरोह' के सदस्य का कारनामा
jantaserishta.com
16 May 2023 9:00 AM IST

x
- मचा हड़कंप.
नई दिल्ली (आईएएनएस)| कुख्यात 'छेनू पहलवान गिरोह' के एक सदस्य सहित दो अपराधियों को दिल्ली के गांधी नगर इलाके में खिलौने वाली बंदूक दिखाकर एक कपड़ा दुकान के मालिक को लूटने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानाकरी दी। गिरफ्तार लोगों की पहचान कैलाश नगर निवासी अर्जुन कश्यप (27) और जाफराबाद निवासी नफीस मलिक (34) के रूप में हुई है।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि जांच के दौरान अपराध में प्रयुक्त हथियार भी बरामद किया गया, जो खिलौना बंदूक निकला। पुलिस के मुताबिक, 9 मई को पुलिस को गांधी नगर थाने में डकैती की सूचना मिली थी, जिसके बाद पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया।
शाहदरा के पुलिस उपायुक्त रोहित मीणा ने कहा, ''शिकायतकर्ता ललित कुमार ने पुलिस को बताया कि उसका अशोक गली, गांधी नगर में अंडरगारमेंट्स का कारोबार है। घटना के दिन रात करीब आठ बजे वह अपनी दुकान और गोदाम बंद कर मेट्रो स्टेशन जाने के लिए रिक्शा पकड़ने जा रहा था। उसी समय दो व्यक्ति अचानक हेलमेट पहने स्कूटी पर पीछे से आए और उसे टक्कर मार दी।
पुलिस अधिकारी ने कहा, जब उसने विरोध किया, तो उनमें से एक ने उसे एक खिलौने वाली बंदूक दिखाई और उसका बैग छीन लिया। लेकिन पीड़ित के शोर मचाने पर आरोपी अपनी स्कूटी छोड़कर भाग गए। बाद में, एक आरोपी अर्जुन को उसके आवास से गिरफ्तार कर लिया गया।
पूछताछ में उसने मामले में अपनी संलिप्तता कबूल की। उसने अपने सहयोगी का नाम भी बताया और डकैती के दौरान उसके द्वारा पहने गए कपड़े भी पेश किए। अधिकारी ने कहा, नफीस सीलमपुर के छेनू पहलवान गिरोह का सदस्य पाया गया। आरोपियों की निशानदेही पर शिकायतकर्ता की दुकान की चाबियों वाला बैग और अन्य दस्तावेज उनके कब्जे से बरामद किए गए।
Tagsदिल्लीदिल्ली न्यूज़दिल्ली पुलिसखिलौने वाली बंदूककपड़ा व्यापारीलूटdelhidelhi newsdelhi policetoy guncloth merchantrobbed
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





