
x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| दक्षिण पश्चिम दिल्ली में परीक्षा के दबाव के कारण 12वीं कक्षा के एक छात्र ने आत्महत्या कर ली। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के अनुसार, सफदरजंग थाने में 18 वर्षीय एक लड़के विष्णु की आत्महत्या की सूचना मिली। इसके बाद पुलिस की एक टीम को मौके पर भेजा गया। अधिकारी ने कहा, वह 12वीं कक्षा का छात्र था। उसकी मां स्टाफ नर्स है। प्रारंभिक पूछताछ में परीक्षा के दबाव के कारण आत्महत्या की बात सामने आई है।
गौरतलब है कि सीबीएसई की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू हो चुकी हैं।
10वीं की परीक्षा 21 मार्च को समाप्त होंगी और 12वीं की परीक्षा 5 अप्रैल को समाप्त होंगी। दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं सुबह 10.30 बजे शुरू होंगी और दोपहर 1.30 बजे समाप्त होंगी।
Tagsआत्महत्यापरीक्षा दबावपरीक्षादिल्लीदिल्ली न्यूज़दिल्ली पुलिसsuicideexam pressureexamdelhidelhi newsdelhi police
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





