दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लगवाई कोरोना वैक्सीन, देखें वीडियो

ANI
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को कोरोना वैक्सीन लगवा ली है. अरविंद केजरीवाल को दिल्ली के लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल में वैक्सीन की पहली डोज दी गई, उन्हें कोविशील्ड लगाई गई है. अरविंद केजरीवाल के साथ उनके माता-पिता को भी वैक्सीन की पहली डोज लगाई गई है. बता दें कि वैसे तो अरविंद केजरीवाल की उम्र 52 वर्ष है, लेकिन वो लंबे वक्त से डायबिटीज़ से पीड़ित हैं इसलिए उन्हें भी वैक्सीन दी गई है. देखें वीडियो.
दिल्ली के मुख्यमंत्री @ArvindKejriwal ने कोविड वैक्सीन लगवाई
— Sharad Sharma (@sharadsharma1) March 4, 2021
साथ में उनके माता-पिता ने भी वैक्सीन लगवाई
दिल्ली सरकार के LNJP अस्पताल में लगवाई है
अरविंद केजरीवाल 52 साल के हैं, बीते 10 साल से ज़्यादा से डायबिटीज के मरीज हैं इसलिए वैक्सीन लगवाने के पात्र हैं pic.twitter.com/TyOXqfG8Rh
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





