भारत

दिल्ली कैपिटल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को दिया 192 रनों का लक्ष्य

jantaserishta.com
31 March 2024 4:01 PM GMT
दिल्ली कैपिटल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को दिया 192 रनों का लक्ष्य
x
आईपीएल 2024
नई दिल्ली: दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच रविवार को राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में आईपीएल 2024 का 13वां मुकाबला खेला जा रहा है।दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए डेविड वॉर्नर और ऋषभ पंत के अर्धशतक की बदौलत 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 191 रन बनाए हैं। दिल्ली के लिए सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने सर्वाधिक 52 रन बनाए। कप्तान ऋषभ पंत ने 51 रन का योगदान दिया। चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से पथिराना ने दो विकेट चटकाए।
पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की टीम को डेविड वॉर्नर और पृथ्वी शॉ ने शानदार शुरुआत दिलाई। डेविड वॉर्नर 35 गेंद में 52 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। पथिराना ने उनका शानदार कैच लपका है। पृथ्वी शॉ 27 गेंद में 43 रन बनाकर आउट हुए। मार्श 18 और स्टब्स बिना खाता खोले आउट हुए। ऋषभ पंत 32 गेंद में 51 रन बनाकर पवेलियन लौटे। दिल्ली कैपिटल्स ने दो बदलाव किए हैं। कुलदीप यादव की जगह पृथ्वी शॉ को मौका दिया गया है। रिकी भुई की जगह ईशांत शर्मा खेलेंगे। कुलदीप चोटिल हो गए हैं। चेन्नई सुपर किंग्स की टीम 4 अंक के साथ पॉइट्स टेबल में शीर्ष पर कायम है, जबकि ऋषभ पंत की अगुवाई वाली दिल्ली कैपिटल्स नौवें स्थान पर मौजूद है।
दिल्ली कैपिटल्स (प्लेइंग इलेवन): पृथ्वी शॉ, डेविड वार्नर, मिशेल मार्श, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, अभिषेक पोरेल, अक्षर पटेल, एनरिक नॉर्टजे, मुकेश कुमार, इशांत शर्मा, खलील अहमद
चेन्नई सुपर किंग्स (प्लेइंग इलेवन): ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), रचिन रवींद्र, अजिंक्य रहाणे, डेरिल मिशेल, रवींद्र जडेजा, समीर रिजवी, एमएस धोनी (विकेटकीपर), दीपक चाहर, तुषार देशपांडे, मथीशा पथिराना, मुस्तफिजुर रहमान
Next Story