भारत

दिल्ली ब्रेकिंग: एमसीडी में 'आप' को बहुमत, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने इस्तीफा दिया

jantaserishta.com
11 Dec 2022 12:51 PM IST
दिल्ली ब्रेकिंग: एमसीडी में आप को बहुमत, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने इस्तीफा दिया
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

नई दिल्ली: दिल्ली नगर निगम चुनाव में बीजेपी की हार के बाद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने पद से इस्तीफा दे दिया है. जानकारी के मुताबिक आदेश गुप्ता ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को इस्तीफा सौंप दिया है. बताया जा रहा है कि जेपी नड्डा ने उनका रिजाइन स्वीकार कर लिया है.
एमसीडी चुनाव में भाजपा ने 250 वार्डों में से 104 सीटें जीती थीं. जबकि अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी ने 134 पर जीत हासिल की थी.
एमसीडी चुनाव में बीजेपी वहां भी सीट नहीं निकाल सकी थी, जहां आदेश गुप्ता जहां रहते हैं. इस बारे में आदेश गुप्ता ने कहा था कि इलाके तो सांसदों और विधायकों के होते हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story