
x
प्रदेश के बॉर्डर सील कर दिए गए
Delhi दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में हुए भीषण विस्फोट के बाद देश भर में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद है और हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने विस्फोट में मृतक और घायलों के लिए मुआवजे का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म "एक्स" पर लिखा, "दिल्ली में हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना ने पूरे शहर को स्तब्ध कर दिया है। इस मुश्किल की घड़ी में दिल्ली सरकार की गहरी संवेदनाएं उन सभी परिवारों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है और जो इस घटना में घायल हुए हैं। दिल्ली सरकार हर पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है, और हमने तत्काल राहत के लिए एक संवेदनशील निर्णय लिया है। इस घटना में मृतक के परिवारों को 10 लाख रुपए, स्थायी रूप से अक्षम लोगों को 5 लाख रुपए और गंभीर रूप से घायलों को 2 लाख रुपए की राशि दी जाएगी। घायलों के समुचित और गुणवत्तापूर्ण इलाज की जिम्मेदारी हमारी सरकार लेगी।"
उन्होंने लिखा कि दिल्ली की शांति और सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रशासन पूरी मुस्तैदी से काम कर रहा है और सभी पीड़ित लोगों और उनके परिवारों के साथ खड़ा है। बता दें कि सोमवार को लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास एक कार में धमाका हुआ था, जिसके बाद से पूरे भारत में हाई अलर्ट चल रहा है। हर प्रदेश के बॉर्डर सील कर दिए गए हैं और गहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इस घटना के बाद लाल किला के आसपास के मेट्रो स्टेशनों पर कुछ समय के लिए एंट्री बंद कर दी गई थी।
दिल्ली और नोएडा पुलिस ने अपील की है कि लोग घबराएं नहीं, लेकिन किसी भी संदिग्ध गतिविधि, अनजान वस्तु, या संदिग्ध व्यक्ति की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। शहर में सुरक्षा एजेंसियां सक्रिय हैं और पुलिस चौकसी लगातार बढ़ाई जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि सुरक्षा व्यवस्था में कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। आने वाले दिनों में भीड़-भाड़ वाले प्रमुख क्षेत्रों में सघन जांच जारी रहेगी, और गश्ती दल लगातार मूवमेंट में रहेंगे। इस समय नोएडा में सतर्कता की स्थिति बनी हुई है और पुलिस का फोकस पूरी तरह सुरक्षा पर केंद्रित है।
Tagsदिल्ली विस्फोटलाल किला मेट्रोमुख्यमंत्री रेखा गुप्ताआर्थिक मददमृतक परिवारगंभीर घायलोंस्थायी रूप से अक्षमहाई अलर्टसुरक्षा व्यवस्थानोएडा पुलिसदेशव्यापी सतर्कतागहन जांचपुलिस गश्तीजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





