भारत
दिल्ली: भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने जन्माष्टमी पर इस्कॉन मंदिर में पूजा-अर्चना की
jantaserishta.com
4 Sept 2026 5:10 PM IST

x
नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने शुक्रवार को जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर दिल्ली के ईस्ट ऑफ कैलाश स्थित इस्कॉन मंदिर में पूजा-अर्चना की और अनुष्ठान में भाग लिया।
इस्कॉन मंदिर पहुंचने पर नवीन का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस दौरान दिल्ली भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा, राज्यसभा सांसद तरुण चुघ और लोकसभा सांसद बांसुरी स्वराज सहित अन्य नेतागण उपस्थित रहे।
इस दौरान नितिन नवीन ने कहा कि प्रभु श्री कृष्ण हम सबके इष्टदेव हैं और देश, सनातन परंपराओं और संस्कृतियों के हमेशा वाहक रहे हैं। प्रभु श्री कृष्ण ने हमेशा अधर्म का नाश करने और धर्म को स्थापित करने के लिए अपना पूरा जीवन दिया है। उनके जीवन को हम उसी रूप में अपनाकर आत्मसात करते हैं। प्रभु श्री कृष्ण का आशीर्वाद समस्त भारतवासियों और समस्त हिंदू समाज को इसी प्रकार से मिलता रहे।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि आज जन्माष्टमी के अवसर पर हम सब प्रभु श्री कृष्ण को शीश नमन करने के लिए इस्कॉन के इस पवित्र मंदिर में आए हैं। हम भगवान से प्रार्थना करते हैं कि समस्त देशवासियों, हमारे सभी हिंदू और सनातन परंपरा के लोगों के जीवन में सुख-शांति रहे तथा प्रभु श्री कृष्ण के आशीर्वाद से भारत उसी रूप में यशस्वी बनता रहे, जैसे पूर्व के कालखंड में था।
इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी देशवासियों को जन्माष्टमी की बधाई और शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि आप सभी को जन्माष्टमी की अनेकानेक शुभकामनाएं। भगवान श्रीकृष्ण के दिव्य संदेशों में नि:स्वार्थ कर्म की अद्भुत प्रेरणा निहित है, जिसने मानवता का निरंतर मार्गदर्शन किया है। उनकी भक्ति और उपासना को समर्पित यह पावन अवसर हर किसी के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा और शक्ति का संचार करे, यही कामना है। जय श्रीकृष्ण!
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





