भारत

दिल्ली वालों को तय करना है, उन्हें विकास को चुनना है या भ्रष्टाचारी सरकार को: संबित पात्रा

jantaserishta.com
21 Nov 2022 8:58 AM IST
दिल्ली वालों को तय करना है, उन्हें विकास को चुनना है या भ्रष्टाचारी सरकार को: संबित पात्रा
x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| दिल्ली भाजपा ने रविवार को नगर निगम चुनाव के लिए एक भव्य प्रचार अभियान शुरू किया, जिसके अंतर्गत पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा के नेतृत्व में भाजपा के 13 अन्य वरिष्ठ नेताओं ने दिल्ली के विभिन्न क्षेत्रों में मेगा रोड शो किए और जनता से भाजपा के पक्ष में आगामी निगम चुनाव में मतदान करने का आवाहन किया। इस विजय संकल्प रोड शो के क्रम में भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. संबित पात्रा का विजय संकल्प रोड शो लक्ष्मी नगर विधानसभा के विभिन्न वार्डो में हुआ। विजय संकल्प रोड शो में प्रदेश महामंत्री हर्ष मल्होत्रा, भाजपा विधायक ओ.पी. शर्मा, अभय वर्मा एवं अनिल वाजपेयी, जिला अध्यक्ष लता गुप्ता, निगम चुनाव प्रत्याशी एवं पार्टी के हजारों कार्यकर्ता रोड शो में सम्मलित हुए।
डॉ. पात्रा ने कहा कि दिल्ली का नगर निगम चुनाव कोई साधारण चुनाव नहीं, दिल्ली देश की राजधानी है, जहां एक ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने अनेक विकास प्रोजेक्ट दिए हैं, तो वहीं दूसरी ओर केजरीवाल सरकार ने बहुत भ्रष्टाचार उगाया है। अत: दिल्ली की जनता को तय करना है कि वह विकास को चुनेगी या फिर भ्रष्टाचारी सरकार को।
आगे संबित पात्रा ने लक्ष्मी नगर विधानसभा के अंतर्गत आने वाले भाजपा प्रत्याशियों के लिए 4 दिसंबर को मतदान भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में करने की अपील की।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story