दिल्ली विधानसभा के स्पीकर राम निवास गोयल कोरोना पॉजिटिव

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली (Delhi) में कोरोना वायरस (Coronavirus) का कहर लगातार जारी है. कोरोना से संक्रमित आंकड़ों में रोजाना रिकॉर्ड इजाफा हो रहा है. इस बीच दिल्ली विधानसभा के स्पीकर राम निवास गोयल की कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. उन्होंने बुधवार को ट्वीट करके बताया कि मेरे कोविड टेस्ट पॉजिटिव आया है. इस दौरान उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों के दौरान उनके सम्पर्क में आये उन सभी लोगो से अनुरोध है कि वो अपना कोरोना टेस्ट जरूर करवाएं. साथ ही कृपया सावधानी बरतें. हालांकि कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी खुद राम निवास गोयल ने ट्वीट कर दी है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





