Top News

दिल्ली विधानसभा का सत्र आज से, संसद की सुरक्षा में चूक पर हंगामे के आसार

Nil dhankar
15 Dec 2023 7:12 AM IST
दिल्ली विधानसभा का सत्र आज से, संसद की सुरक्षा में चूक पर हंगामे के आसार
x

दिल्ली। दिल्ली विधानसभा का विशेष सत्र शुक्रवार से शुरू हो रहा है। यह सत्र बेहद ही खास होने वाला है क्योंकि बजट सत्र के बाद ये पहला सत्र होगा जिसमें प्रश्नकाल रखा जाएगा। इसमें सदस्य मंत्रियों से अपने क्षेत्रों के सवाल पूछ सकेंगे। वहीं सत्तापक्ष द्वारा हाल ही संसद की सुरक्षा में चूक का मामला विधानसभा में जोरशोर से उठाया जा सकता है।

इस मामले को लेकर सत्तापक्ष विपक्षी पार्टी भाजपा पर निशाना साध सकती है। इसके अलावा सदन की बैठक में नियम 280 के तहत विशेष उल्लेख के मामले भी उठाए जाएंगे। साथ ही कुछ विषयों पर अल्पकालिक चर्चा भी होगी। सत्ता पक्ष और विपक्ष, दोनों के तीखे तेवरों को देखते हुए माना जा रहा है कि यह सत्र भी काफी हंगामेदार रहेगा। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सदन पटल पर शिक्षा मंत्री आतिशी द्वारा कागजात पेश किया जाएंगे।

Next Story