भारत
दिल्ली विधानसभा सत्र 17 मार्च से, कैलाश गहलोत 21 मार्च को पेश करेंगे बजट
jantaserishta.com
5 March 2023 4:51 PM IST

x
फाइल फोटो
नई दिल्ली (आईएएनएस)| दिल्ली विधानसभा का बजट सत्र 17 मार्च को शुरू होगा, जो 23 मार्च तक चलेगा। दिल्ली का बजट 21 मार्च को पेश किया जाएगा।
शराब नीति मामले में पूर्व उपमुख्यमंत्री और वित्त मंत्री मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के बाद मंत्री कैलाश गहलोत सदन में बजट पेश करेंगे।
2015 के बाद यह पहली बार है जब पूर्व डिप्टी सीएम सिसोदिया बजट पेश नहीं करेंगे।
मनीष सिसोदिया के दिल्ली मंत्रिमंडल से इस्तीफा देने के बाद, उनके विभागों को उनके दो कैबिनेट सहयोगियों, कैलाश गहलोत और राज कुमार आनंद को दे दिया गया है, जब तक कि नए मंत्रियों को मंत्रिमंडल में शामिल नहीं किया जाता।
सिसोदिया जिन 18 विभागों का नेतृत्व कर रहे थे, उनमें वित्त और पीडब्ल्यूडी सहित आठ विभागों की जिम्मेदारी कैलाश गहलोत को सौंपी गई है और शिक्षा और स्वास्थ्य सहित अन्य दस विभागों की जिम्मेदारी राज कुमार आनंद को सौंपी गई है।
Tagsदिल्ली विधानसभा बजट सत्रदिल्ली विधानसभादिल्ली बजटबजट 2023बजटdelhi assembly budget sessiondelhi assemblydelhi budgetbudget 2023budget
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





