भारत

दिल्ली विधानसभा चुनाव 5 फरवरी को एक चरण में होगा, नतीजे 8 फरवरी को

jantaserishta.com
7 Jan 2025 2:45 PM IST
दिल्ली विधानसभा चुनाव 5 फरवरी को एक चरण में होगा, नतीजे 8 फरवरी को
x
Delhi Vidhan Sabha Chunav Date: मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया, "दिल्ली विधानसभा चुनाव 5 फरवरी को एक चरण में होगा. चुनाव के नतीजे 8 फरवरी को जारी किए जाएंगे."
चुनाव आयोग के मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि ईवीएम फुलप्रूफ डिवाइस है. ईवीएम में वायरस नहीं आ सकता. चुनाव में पारदर्शिता हमारी प्राथमिकता है.
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि ईवीएम से छेड़छाड़ की बात में दम नहीं है. कोर्ट ने माना है कि ईवीएम हैक नहीं हो सकती. लेकिन ईवीएम पर शक जताने की कोशिश की गई. चुनाव से सात-आठ दिन पहले ईवीएम तैयार हो जाती है. एजेंट के सामने ईवीएम सील होती है. मतदान के बाद ईवीएम सील की जाती है. ईवीएम में अवैध वोट की संभावना नहीं है. ईवीएम की प्रक्रिया पूरी तरह से पारदर्शी है.
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने वोटर लिस्ट में गलत एंट्री के आरोपों पर कहा कि आरोपों को सुनकर दुख होता है. कहा गया कि ये ईवीएम इलेक्शन है. वोटर लिस्ट में नाम काटने की शिकायत की गई है. धीमी मतगणना के आरोप लगाए गए हैं. चुनाव आयोग पर कई सवाल उठाए गए हैं. सवालों का जवाब देना हमारी जिम्मेदारी है. पारदर्शिता हमारी प्राथमिकता है.
दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान करने के लिए चुनाव आयोग प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहा है. मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि लोकतंत्र में भागीदारी बढ़ाते रहें. युवा लोकतंत्र में भागीदारी बढ़ाते रहें. लोकसभा चुनाव में नया रिकॉर्ड बना है. मुझे उम्मीद है कि आने वाले समय में भी लोकतंत्र मजबूत होता रहेगा.
इससे पहले सोमवार को चुनाव आयोग ने फाइनल वोटर लिस्ट जारी की थी. दिल्ली में इस बार कुल 1 करोड़ 55 लाख 24 हजार 858 वोटर हैं. चुनाव आयोग के मुताबिक, दिल्ली के चुनाव में इस बार कुल 1.55 करोड़ से ज्यादा वोटर्स होंगे. इनमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 83,49,645 जबकि महिला वोटर्स की संख्या 71,73,952 है. वहीं, थर्ड जेंडर की संख्या 1,261 है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story