भारत

दिल्ली विधानसभा चुनाव: आम आदमी पार्टी में फिलहाल चुप्पी, भाजपा में जश्न का दौर शुरू

jantaserishta.com
8 Feb 2025 11:27 AM IST
दिल्ली विधानसभा चुनाव: आम आदमी पार्टी में फिलहाल चुप्पी, भाजपा में जश्न का दौर शुरू
x
नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनाव में सुबह से मिल रहे शुरुआती रुझानों को देखते हुए आम आदमी पार्टी के तमाम बड़े नेता अभी मौन धारण किए हुए हैं। न तो सोशल मीडिया पर और न ही किसी मीडिया के सामने कोई भी बयानबाजी बाहर आई है।
देखने को मिलता है कि सोशल मीडिया पर आम आदमी पार्टी हमेशा एक्टिव रहती है और लगातार उनके पोस्ट सामने आते हैं, लेकिन शनिवार सुबह से ही आम आदमी पार्टी की तरफ से कोई भी पोस्ट नहीं किया गया है और न ही कोई टिप्पणी की गई है। माना जा रहा है कि आम आदमी पार्टी अभी और भी ज्यादा इंतजार करना चाहती है और यह देखना चाहती है कि नतीजे उनके पक्ष में दिखाई दें। फिर उनके नेता और आम आदमी पार्टी खुलकर बोलना शुरू करें।
शुरुआती रुझानों में जहां एक तरफ अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और आतिशी, जो आम आदमी पार्टी के तीन बड़े नाम हैं, वह लगातार पीछे दिखाई दे रहे थे। कुछ ऐसा ही हाल मनीष सिसोदिया का भी है। जैसे-जैसे आंकड़े सामने आ रहे हैं, अरविंद केजरीवाल लीड लेते हुए और फिर से पिछड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं।
आतिशी के इलाके से अभी भी खबर उनके पक्ष में नहीं है। शुरुआती रुझानों में भाजपा को पूर्ण बहुमत की तरफ जाते हुए दिखाया जा रहा है और आम आदमी पार्टी को नुकसान होता दिखाई दे रहा है। यही वजह है कि अभी आम आदमी पार्टी की तरफ से कोई बयानबाजी या कोई दावा नहीं किया जा रहा है। सभी नेता आने वाले आंकड़ों का इंतजार कर रहे हैं और उन्हें उम्मीद है कि अगले आंकड़े उनके पक्ष में रहेंगे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story