भारत
दिल्ली विधानसभा चुनाव: AAP-कांग्रेस का गठबंधन नहीं, अरविंद केजरीवाल ने बताया
jantaserishta.com
11 Dec 2024 9:59 AM IST

x
नई दिल्ली: दिल्ली में अगले साल विधानसभा चुनाव (Delhi Assembly Election) होने वाला है. ऐसे में सियासी गलियारों में तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं. इसी बीच आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन होने की बातें चल रही थीं लेकिन अब पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल ने इस तरह की बातों को खारिज कर दिया है.
अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, "आम आदमी पार्टी दिल्ली में अपने बलबूते पर चुनाव लड़ेगी. कांग्रेस के साथ किसी भी तरह के गठबंधन की संभावना नहीं है."
विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है. दूसरी लिस्ट में 20 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं. AAP ने इस बार दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की सीट बदल दी है. इस बार उन्हें पटपड़गंज की जगह जंगपुरा से मैदान में उतारा गया है. वहीं हाल ही में AAP में शामिल हुए अवध ओझा को पटपड़गंज से टिकट दिया गया है.
इसके अलावा AAP ने नरेला से दिनेश भारद्वाज, तिमारपुर से सुरेंद्र पाल सिंह बिट्टू, आदर्श नगर से मुकेश गोयल, मुंडका से जसबीर कारला, मंगोलपुरी से राकेश जाटव धर्मरक्षक, रोहिणी प्रदीप मित्तल, चांदनी चौक से पुनरदीप सिंह साहनी (सेबी), पटेल नगर से प्रवेश रतन, मादीपुर से राखी बिडला, जनकपुरी से प्रवीण कुमार, बिजवासन से सुरेंद्र भारद्वाज, पालम से जोगिंदर सोलंकी, जंगपुरा से मनीष सिसोदिया को टिकट दिया गया है.
पहली लिस्ट में जिन उम्मीदवारों के नाम थे, उनमें छतरपुर से ब्रह्म सिंह तंवर, किराड़ी से अनिल झा, विश्वास नगर से दीपक सिंघला, रोहतास नगर से सरिता सिंह, लक्ष्मी नगर से बीबी त्यागी, बदरपुर से राम सिंह, सीलमपुर से जुबेर चौधरी, सीमापुरी से वीर सिंह धींगान, घोंडा से गौरव शर्मा, करावल नगर से मनोज त्यागी और मटियाला से सुमेश शौकीन के नाम शामिल थे.
Tagsदिल्लीदिल्ली विधानसभा चुनावकांग्रेसगठबंधनअरविंद केजरीवालDelhiDelhi Assembly ElectionsCongressAllianceArvind Kejriwal
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





