दिल्ली विधानसभा चुनाव, आम आदमी पार्टी उम्मीदवारों की अंतिम लिस्ट जारी, केजरीवाल यहां से लड़ेंगे चुनाव

नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने 38 उम्मीदवारों की चौथी और फाइनल लिस्ट जारी कर दी है. अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली से चुनाव लड़ेंगे. मुख्यमंत्री आतिशी एक बार फिर कालकाजी से चुनाव लड़ेंगी. इसी तरह सौरभ भारद्वाज ग्रेटर कैलाश से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी होंगे. ये दोनों वर्तमान में इन्हीं सीटों से विधायक हैं. आम आदमी पार्टी ने कस्तूरबा नगर से अपने मौजूदा विधायक मदन लाल का टिकट काट कर रमेश पहलवान को उतारा है. रमेश पहलवान और उनकी पार्षद पत्नी कुसुम लता आज ही भाजपा छोड़कर AAP में शामिल हुए थे.



jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





