भारत

एम्स में आग: दमकल की 8 गाड़ियां मौके पर, सभी मरीज सुरक्षित

jantaserishta.com
7 Aug 2023 12:59 PM IST
एम्स में आग: दमकल की 8 गाड़ियां मौके पर, सभी मरीज सुरक्षित
x
देखें नया वीडियो.
नई दिल्ली: दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में सोमवार को आग लग गई। एम्स में दूसरी मंजिल पर दोपहर करीब 12 बजे अचानक आग की लपटें और धुएं का गुबार दिखने से हड़कंप मंच गया। मौके पर दमकल की आधा दर्जन गाड़ियों ने आनन-फानन आग बुझाने का काम शुरू किया। आग लगने के बाद इमर्जेंसी वार्ड में भर्ती सभी मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
आग सेकेंड फ्लोर पर एंडोस्कोपी रूम में लगी, जहां पुरानी ओपीडी हुआ करती थी। यह आपातकाली वार्ड के पास है। अधिकारियों ने बताया कि सुबह करीब 11 बजकर 54 मिनट पर आग लगने की सूचना मिली। इसके तुरंत बाद दमकल की 8 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। सेकेंड फ्लोर और इमर्जेंसी वार्ड से लोगों को आनन-फानन में बाहर निकाला गया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story