भारत

दिल्ली एसिड अटैक: तेजाब की बिक्री को लेकर पुलिस ने फ्लिपकार्ट को जारी किया नोटिस

jantaserishta.com
15 Dec 2022 4:56 PM IST
दिल्ली एसिड अटैक: तेजाब की बिक्री को लेकर पुलिस ने फ्लिपकार्ट को जारी किया नोटिस
x

DEMO PIC 

नई दिल्ली (आईएएनएस)| दिल्ली पुलिस ने 17 वर्षीय एक स्कूली छात्रा पर तेजाब हमले की चौंकाने वाली घटना के एक दिन बाद गुरुवार को फ्लिपकार्ट को नोटिस जारी किया, जहां से आरोपी ने तेजाब खरीदा था।
बाजार में तेजाब की बिक्री प्रतिबंधित है लेकिन सचिन अरोड़ा के रूप में पहचाने जाने वाले आरोपी ने इसे ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से ऑनलाइन खरीदा था।
17 वर्षीय किशोरी पर बुधवार सुबह द्वारका मोड़ के पास उस समय तेजाब से हमला किया गया जब वह स्कूल जा रही थी। इस सिलसिले में तीन लोगों को पकड़ा गया है।
एक अधिकारी ने बताया कि अरोड़ा ने दो अन्य लोगों हर्षित अग्रवाल उर्फ हनी (19) और वीरेंद्र सिंह उर्फ सोनू (22) के साथ कुछ दिन पहले लड़की पर तेजाब फेंकने की साजिश रची थी।
तीनों आरोपी उसी मोहल्ले के रहने वाले हैं जहां युवती रहती है।
एक पुलिस अधिकारी ने कहा, "घटना के समय हर्षित बाइक चला रहा था। वीरेंद्र ने आपराधिक साजिश का हिस्सा बनकर आरोपी व्यक्तियों की मदद की।"
घटना से पहले सुबह में, वीरेंद्र जांच को गुमराह करने के लिए बहाना बनाकर अरोड़ा की स्कूटी और मोबाइल फोन को दूसरी जगह ले गया।
पुलिस ने कहा कि तकनीकी सबूतों के आधार पर यह पाया गया है कि अरोड़ा ने तेजाब फ्लिपकार्ट से खरीदा था और भुगतान पेटीएम के माध्यम से किया गया था।
इस बीच, दिल्ली महिला आयोग ने गुरुवार को फ्लिपकार्ट और अमेजन दोनों को अपने प्लेटफॉर्म पर एसिड बेचने के लिए नोटिस जारी किया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story