भारत

डीलर पर हुआ हमला, मारी गई गोली, इलाके में हड़कंप

jantaserishta.com
4 Jun 2023 10:35 AM IST
डीलर पर हुआ हमला, मारी गई गोली, इलाके में हड़कंप
x

DEMO PIC 

पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची।
नई दिल्ली (आईएएनएस)| दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के कालिंदी कुंज इलाके में दो अज्ञात लोगों ने एक स्क्रैप डीलर को गोली मार दी। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। घायल की पहचान मदनपुर खादर क्षेत्र की जेजे कॉलोनी निवासी बब्लू के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, कालिंदी कुंज-जैतपुर रोड के पास स्थित इको पार्क में गोलीबारी की घटना के संबंध में शुक्रवार को पुलिस कंट्रोल रूम को फोन आया, जिसके बाद पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची।
दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के डीसीपी राजेश देव ने कहा कि पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो पता चला कि पीसीआर द्वारा घायल को पहले ही एम्स ट्रॉमा सेंटर ले जाया जा चुका था। मौके पर एक बाइक मिली। वहां तीन खाली कारतूस भी मिले। अस्पताल पहुंचने पर पता चला कि बब्लू के बाएं घुटने में गोली। अज्ञात लोगों ने बब्लू पर उस समय हमला किया, जब वह रात करीब 8.30 बजे मदनपुर खादर से एनटीपीसी इको पार्क होते हुए मोलरबंद जा रहा था।
डीसीपी ने कहा कि बब्लू ने पुलिस को दिए अपने बयान में बताया कि वह जेजे कॉलोनी मदनपुर खादर में अपने मामा के साथ स्क्रैप डीलर के रूप में काम करता है। वह रात करीब 8.40 बजे इको पार्क पहुंचा, उसने कुछ पटाखे फूटने की आवाज सुनी।
बब्लू को लगा कि उसकी बाइक का टायर फट गया है, लेकिन जब उसने पीछे मुड़कर देखा तो उसकी बाईं ओर से बाइक सवार दो लोग आ रहे थे। जब तक वह समझने की कोशिश करता कि वास्तव में क्या हुआ है, उन्होंने उस पर दो राउंड फायरिंग कर दी। बाएं घुटने और पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया।
पुलिस ने कहा कि गोली लगने की वजह से बब्लू बाइक से नीचे गिर गया और आरोपी फरार हो गए। बब्लू आरोपियों के चहरे नहीं देख सका, लेकिन उसने बाइक का नंबर नोट कर लिया। पुलिस ने कहा कि आईपीसी की धारा 307 और 34 के तहत कालिंदी कुंज पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है और आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस की टीम छापेमारी कर रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story