भारत

हिप्नोथेरेपिस्ट के फ्लैट के बाहर 2 लोगों ने की फायरिंग, FIR दर्ज

jantaserishta.com
24 April 2023 1:06 PM IST
हिप्नोथेरेपिस्ट के फ्लैट के बाहर 2 लोगों ने की फायरिंग, FIR दर्ज
x
देखें VIDEO.
नई दिल्ली (आईएएनएस)| दिल्ली की सनलाइट कॉलोनी में एक हिप्नोथेरेपिस्ट के किराए के अपार्टमेंट के बाहर दो लोगों द्वारा फायरिंग करने के मामले में दिल्ली पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। रविवार को हुई इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, रविवार सुबह 7.30 बजे सोहेल सिद्दीकी के घर के बाहर फायरिंग की सूचना मिली, जिसके बाद पुलिस की एक टीम को मौके के लिए रवाना किया गया।
शुरुआती जांच के अनुसार, यह पाया गया कि हमलावरों ने हिप्नोथेरेपिस्ट के फ्लैट के दरवाजे पर दो गोलियां चलाईं और बिल्िंडग से बाहर निकलते समय उन्होंने फिर से ग्राउंड फ्लोर पर स्थित एक अन्य घर की खिड़की पर तीन गोलियां चलाईं।
अधिकारी के मुताबिक, सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद पता चला कि दोनों हमलावर पैदल आए और पहली मंजिल पर गए, जहां उन्होंने दरवाजा खटखटाया।
अधिकारी ने कहा, हालांकि, किसी ने जवाब नहीं दिया। उनमें में से एक ने ग्राउंड फ्लोर पर भागने से पहले फ्लैट के दरवाजे पर दो गोलियां चलाईं। ग्राउंड फ्लोर पर रेलवे अंडरपास और भोगल बाजार की ओर भागने से पहले उन्होंने तीन राउंड फायरिंग की।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story